बुधवार, 28 अक्तूबर 2015

TIME TABLE

1. दिन की शुरुआत में एक सूची बनाये जिसमे दिन भर में पढ़े जाने वाले विषय/topics हो।
2. पिछले दिन में पढ़ा हुआ सरसरी नज़र से आधे घंटे के भीतर दोहरा ले।
3. अब अगले 2 से 3 घंटो तक सुबह निश्चित किया हुआ एक विषय ले तथा उसे गहनता से पढ़ कर याद करने की कोशिश करें।
4.समाचार पत्र पढ़े। महत्वपूर्ण जानकारी/घटना/आँकड़ो को note कर ले
5.विश्राम करें। (आधे से एक घंटे)
6.अब दूसरा विषय ले । पहले पिछला दोहराये फिर नया topic ले उसे गहनता से पढ़ कर याद करने की कोशिश करें। इसमें भी 2 से 3 घंटे का समय ले।
7. विश्राम करें। (1-2 घंटे विश्राम करें)
8.दोहरान - जो विषय पढ़े जा चुके है तो उनका दोहरान करें। अधिकतम एक घंटे का समय ले। अगर कोई विषय पहले नहीं पढ़ा है तो कुछ न करें।
9. कोई भी समसामयिकी पत्रिका यथा योजना आदि को एक घंटे का समय दे।
10. सोने से पहले 9 बजे वाले आकाशवाणी समाचार सुन ले


बाकी समय आराम करें/टीवी पे कुछ सार्थक देख ले/सैर कर आये

मंगलवार, 27 अक्तूबर 2015

पुस्तक से कैसे पढ़े ??

पुस्तक से अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने हेतु निम्न चरण अपनाये जा सकते है-
1. सबसे पहले चरण में पुस्तक को किसी कहानी की किताब की तरह , बिना ज्यादा समय लगाए पूरी पढ़ लीजिये। इससे आपके दिमाग में विषय का एक खाका तैयार हो जायेगा।
2.खाका बन जाने के बाद दूसरे चरण में किताब के पाठों को सुविधानुसार 4 से 5 भागो में बाँट लीजिये।
अब एक समय में एक भाग को धैर्य पूर्वक ,विस्तार से, गहराई से पढ़े, समझे एवं महत्वपूर्ण चीज़े याद रखने का प्रयास कीजिये।
3. प्रतिदिन दोहरान से शुरू कीजिये(जो आपने पिछले दिन पढ़ा है उसका) दोहरान के पश्चात नया भाग पढ़े।
दोहरान हमेशा शुरू से लेकर उस दिन तक का करें।
4. पुस्तक पूरी पढ़ लेने एवं साथ ही साथ दोहरान के बाद एक महीना पूर्ण होते ही पुनः विषय का पूरा दोहरान कर लीजिये।
5. परीक्षा से पूर्व एक बार पुनः दोहरान कर लीजिये।

सोमवार, 26 अक्तूबर 2015

शुरूआती जानकारी

लक्ष्य - सिविल सेवक बनना

रास्ता - IAS / STATE PCS

सहयोगी-
1. NCERT
2. BOOKS
3. NOTES
4. NEWSPAPER
5. MAGAZINE
6. मार्गदर्शन

समय- अच्छी तैयारी हेतु 2 वर्ष

विषय-
1. राजनीतिक विज्ञान
2. अर्थशास्त्र
3. भूगोल- भौतिक,विश्व एवं भारत
4. इतिहास- विश्व, प्राचीन+मध्यकाल+आधुनिक भारत का इतिहास, कला एवं संस्कृति
5. सामान्य विज्ञान- फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी
6. पर्यावरण- इकोलॉजी, enviorment, जैव विविधता
7. प्रौद्योगिकी- रक्षा+स्पेस+सूचना+जैव+नाभिकीय+रोबोटिक्स+ नैनो+ अन्य
8. समसामयिकी
9. अंतराष्ट्रीय सम्बन्ध
10. आतंरिक सुरक्षा
11. लोक प्रशासन
13. नीति शास्त्र + समाजशास्त्र
14.भाषा- इंग्लिश एवं हिंदी
15.एप्टीट्यूड मैथ्स रीजनिंग
16.निबंध
17. ऑप्शनल विषय
18*. STATE'S GK

पड़ाव- 3
प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य परीक्षा
साक्षात्कार

2025 कुल अंक
लगभग 700+ अंक लाने वाला विद्यार्थी इसमें सफल होकर स्थान प्राप्त करता है।

रणनीति- STUDY-REVISE-IMPROVISE

पुस्तक सूची-
1.राजनीतिक विज्ञान - एम लक्ष्मीकांत
2. अर्थव्यवस्था- कोचिंग के नोट्स एवं साथ में लाल एंड लाल
3.भूगोल- NCERT एवं महेश कुमार वर्णवाल
4.इतिहास- NCERT , स्पेक्ट्रम, विपिन चंद्र एवं कोचिंग के नोट्स
5. विज्ञान प्रौद्योगिकी- कोचिंग नोट्स, विवास पनोरमा, द हिन्दू का विज्ञान खंड
6.समसामयिकी- द हिन्दू, आकाशवाणी समाचार, योजना। वैसे तो ये काफी है परंतु इनके अतिरिक्त अभिव्यक्ति सिविल सर्विसेज,वर्ल्ड फोकस, इंटरनेट पे afeias.com;mrunal,insightindia,upscportal आदि कई स्त्रोत उपलब्ध है।
7. अन्य सभी विषयो हेतु किसी कोचिंग संस्था के नोट्स उचित रहेंगे।क्योकि नोट्स to the point होंगे जबकि पुस्तक में से छाँट छाँट कर पढ़ना होगा इसलिए नोट्स बेहतर विकल्प रहेंगे अन्य छोटे विषयो के लिए।